देेेवरिया: गौरी बाजार लंगड़ी चौराहे के पास तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो लोग घायल
Deoria, Deoria | Mar 22, 2025 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लंगड़ी चौराहे पर शुक्रवार रात 10 बजे एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार की टक्कर से एक मोटा पेड़ भी टूट गया है।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज़ थी।