बिलग्राम: बरगांवां गांव में ओवरटेक विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, घटना का एक वीडियो हुआ वायरल
Bilgram, Hardoi | Apr 28, 2026 बिलग्राम थाना क्षेत्र के बरगांवां गांव में ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पीड़िता पुष्पा पत्नी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक सीएनजी ऑटो चालक ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद विपक्षी सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंच गये