कुरई: मेटेवानी चेकपोस्ट पर बवाल: ट्रक चालकों ने आरटीओ वाहन पलटा, की आगजनी
Kurai, Seoni | May 27, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र स्थित मेटेवानी RTO चेकपोस्ट पर मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जमकर हंगामा हुआ। बुधवार को बताया गया कि ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट से नाराज़ 100 से ज्यादा चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए RTO वाहन में तोड़फोड़ की और एक झोपड़ी में आग लगा दी। घटना के चलते NH-44 पर करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।