कोईलवर: कोईलवर के अंचलाधिकारी और सीडीपीओ का तबादला, नए पदाधिकारियों की तैनाती हुई
बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोईलवर के अंचलाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसकी जानकारी बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे संबंधित कार्यालय से दी गई। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोईलवर की अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी का तबादला बड़हिया लखीसराय कर दिया गया है। जहां वह अपना योगदान देगीं।