मरौना: ललमनियां पंचायत के दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के 3 स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई
Marauna, Supaul | Oct 13, 2026 मरौना प्रखंड की ललमनियां पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।