हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी
हुसैनाबाद। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए हुसैनाबाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसकी जानकारी बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत पुलिस टीम ने नहर मोड़, मेन बाजार, जेपी चौक और हरिहर चौक सहित कई स्थानों पर दुकानों, होटलों और ठेला दुकानों की