🚨 हल्द्वानी में फिल्मी स्टाइल में लाखों की लूट! 🚨
गोरापड़ाव में देर रात एक ऑफिस में जुआ खेल रहे लोगों से हथियारबंद 10 से ज्यादा बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठियां और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
🔴 वारदात के बाद बदमाश ऑफिस में लगे CCTV कैमरों की DVR भी साथ ले गए। हालांकि कुछ दूरी पर लगे कैमरों में संदिग्धों की दो गाड़ियां जाती हुई दिखाई दी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक, मामले के खुलासे के लिए 4 पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया गया है।
👉 पुलिस को आशंका है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गैंग उत्तराखंड से बाहर का हो सकता है।
📍 स्थान: गोरापड़ाव, हल्द्वानी
🎥 रिपोर्ट: रिहान ख़ान
#Haldwani #Gorapadaw #HaldwaniNews #Loot #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandNews #NainitalNews #Police #Robbery #Crime #HaldwaniCrime #I7News #I7NewsLive #UttarakhandCrime #Breaking
Haldwani, Nainital | Aug 20, 2026