निज़ामाबाद: पाकिस्तान संपर्क के शक में एटीएस ने युवक से की पूछताछ, दो दिन बाद किया छोड़
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र रेहान अहमद को बुधवार सुबह लगभग आठ बजे एटीएस टीम पूछताछ के लिए प्रयागराज लेकर गई थी बताया जा रहा है कि युवक पर पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स एवं अन्य माध्यमों के जरिए संपर्क में रहने का संदेह जताया गया था, जिसके आधार पर एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया है।