लखीसराय: सतसंडा पहुंचे जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी,पौराणिक अवशेष की जानकारी पर पहाड़ का किया निरीक्षण
सतसंडा स्थित पहाड़ का DM रजनीकांत ने कई अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। और पौराणिक धरोहर को संजोकर रखे जाने की बात कही।मौके पर उपस्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन, पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि यह पहाड़ को भले ही आज के लोग सतसंडा के नाम से जानते हैं। लेकिन यह पहाड़ रामायण में उल्लेखित किसकिंधा पहाड़ है।