लखीसराय: भंडार गांव में अखंड रामधुनी आयोजन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में सोमवार को अखंड रामधुनी आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई.इस शोभा यात्रा में 211 महिलाएं कलश के साथ आयोजन में शामिल हुई.काली स्थान से निकाल गई कलश जलभरण शोभा यात्रा पूरे पंचायत के भ्रमण के पश्चात किउल नदी के भलुई घाट पहुंचा. जहां कलश में जल भरा गया. इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा.