लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना।
सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, दरअसल 27 जून से 10जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है जबकि 2 जुलाई से 6 जुलाई तक साथी रथ के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंड के चिन्हित पंचायत में रूट चार्ट के अनुसार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा