लखीसराय: शहर के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर के समीप बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर थोड़ी देर के लिए किया सड़क जाम।
शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 और 19 में 3 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने पचना रोड संसार पोखर के समय थोड़ी देर के लिए सड़क मार्ग अवरुद्ध कर स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। सड़क जाम रहने से जाम की स्थिति बन गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल की समस्या बनी हुई है।