लखीसराय: मनोहरपुर गांव में विद्युत करंट लगने से अधेड़ जख्मी
जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत वीरुपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में विद्युत करंट लगने से इसी गांव के 50 वर्षीय अधेड़ परशुराम महतो जख्मी हो गए. घायल का रेफरल अस्पताल बड़हिया में इलाज किया गया.जानकारी के मुताबिक परशुराम महतों अपने घर के समीप बिजली का तार समेट रहे थे.तभी अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से वे जख्मी हो गए.