सरीला: सरीला तहसील क्षेत्र के करियारी गांव में प्रशासनिक टीम ने खेतों में गेहूं की उपज का किया आकलन
सरीला तहसील क्षेत्र के करियारी गांव में प्रशासन की टीम ने गेंहू की फसल के उत्पादन का आकलन किया है। उपजिला अधिकारी बलराम गुप्ता ने राजस्व विभाग की टीम के साथ करियारी गांव में पहुंचकर किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई।