हरिहरगंज: कटैया मोड़ के पास NH-139 पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल, सीएचसी में इलाज जारी
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के समीप एनएच-139 पर सोमवार शाम करीब 4 बजे सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल हो गए। घायलों की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी कुंदन कुमार पासवान (27), पिता जमुना पासवान और वनस्पति गांव निवासी विजय सिंह (55)पिता केशर सिंह के रूप में हुई है। दोनों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।