पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अफीम और कार सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
#Lalbahadurbhakharjournalist L.b. Bhakhar
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पीलीबंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार सवार नशा तस्कर को 40 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीलीबंगा थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गोलूवाला पीलीबंगा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ31CC7263 है उसे रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 40 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अफीम और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगिन्दर सिंह उम्र 40 साल पुत्र जीतसिंह रायसिख निवासी खरलिया थाना पीलीबंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी जोगिन्दर सिंह के खिलाफ पीलीबंगा थाने में प्रकरण संख्या 379/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की गहन जांच के लिए इसकी कमान रावतसर थानाधिकारी श्री ईश्वरानंद को सौंपी गई है जो आगे का अनुसंधान करेंगे।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पीलीबंगा पुलिस टीम में मुख्य रूप से श्री चौनदान उपनिरीक्षक मय टीम लक्ष्मी हेड कांस्टेबल धीर सिंह हेड कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल और सुभाष कांस्टेबल शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि पूरे हनुमानगढ़ जिले में एसपी नरेन्द्र सिंह मीना के आदेश पर 213 पुलिसकर्मियों की 45 टीमों ने 152 स्थानों पर दबिश देकर कुल 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें पीलीबंगा की यह कार्रवाई भी शामिल है।
पत्रकार लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676☎️☎️📞📞✅✅