रोहतास: हदहदवा पुल के नीचे मिले शव की पहचान हुई, मृतक खुर्शीद आलम उर्फ राजन अंसारी निकले
Rohtas, Rohtas | Aug 16, 2026 हदहदवा पुल के नीचे मिले शव की हुई पहचान, खुर्शीद आलम उर्फ राजन अंसारी निकले मृतक डेहरी थाना क्षेत्र में सोन नदी स्थित हदहदवा पुल के नीचे शनिवार शाम पानी में मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार शाम हो गई। मृतक की पहचान रोहतास थाना क्षेत्र के नावाडीह मस्जिद मोड़ निवासी स्व. मुर्तुजा आलम अंसारी के 31 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम उर्फ राजन अंसारी के रूप में हुई है।