ढाका: पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े कथित नेटवर्क के संदिग्ध को किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो-फोटो
पूर्वी चंपारण: जिले में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। ढाका थाना पुलिस ने बिसरहिया गांव के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सेयाज आलम, पिता समसुल हक, निवासी बिसरहिया, ढाका के रूप में हुई है।