लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में जनगणना से संबंधित डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना दिवस मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार की दोपहर 12:15 पर शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।बैठक में बताया गया कि 2 मई से जनगणना के तहत आउट गणना कार्य की शुरुआत की जाएगी।