लखीसराय।जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के लिए शहरी एवं विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। गुरुवार की पूर्वाह्न 11:15 पर कार्यालय परिसर में जन शिकायत से जुड़े लोगों की काफी भीड़ देखी गई।