संगठन की मजबूती एवं ‘वोट बचाओ अभियान’ को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
हमीरपुर: आज सर्किट हाउस, हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमन भारती शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों तथा सभी फ्रंटल संगठनों के जिला प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। लोकतंत्र प्रभारियों के माध्यम से इस अभियान को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ अभियान’ को ब्लॉक स्तर तक ले जाने, आम जनता तक इसके उद्देश्य एवं संदेश को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी जनसंपर्क को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
-जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश