बड़वारा: बड़वारा-देवरी हटाई मार्ग बदहाल, ओवरलोड वाहनों से बड़े हादसे का खतरा; पुल भी क्षतिग्रस्त
Badwara, Katni | Nov 10, 2026 कटनी जिले के अंतर्गत आने वाला बड़वारा से देवरी हटाई पहुंच मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर गंभीर आंसू बहा रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और गहरी दरारें उभर आई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। सड़क की खस्ताहाली और बेकाबू ओवरलोड वाहनों के कारण स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है