स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुकुल में देवयज्ञ
विश्ववार कन्या गुरुकुल, रुड़की, रोहतक, हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ध्वजारोहण से पूर्व गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों द्वारा विधिवत देवयज्ञ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुति के साथ देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की गई।
यह आयोजन सनातन एवं आर्य परंपराओं की गौरवशाली विरासत को जीवंत करता नजर आया।
सनातन परंपरा… आर्य परंपरा… श्रेष्ठ परंपरा।
#स्वतंत्रता_दिवस #देवयज्ञ #विश्ववार_कन्या_गुरुकुल #सनातन_परंपरा #आर्य_परंपरा #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण