गुमला: तीन बैंक खातों से ₹17,990 की अवैध निकासी, थाने में शिकायत
Gumla, Gumla | Oct 19, 2026 शहर में तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 17,990 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के खातों से अक्टूबर महीने में अलग-अलग तिथियों में राशि की निकासी की गई है।