गणेश पूजा को लेकर राँची में पुलिस सख्त, अपराध और ट्रैफिक पर विशेष नजर
राँची: गणेश पूजा को देखते हुए राँची पुलिस ने शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।
इस दौरान पूजा पंडालों के आसपास भीड़, पार्किंग, आने-जाने की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।
पुलिस ने सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा और मुंडला पहाड़ समेत कई संवेदनशील इलाकों का भी निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में स्नैचिंग, अपराध, अड्डेबाजी और नशेबाजी पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी दौरान मुंडला पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार गश्ती और निगरानी बढ़ाने को कहा है।
अपर बाजार के बड़ा तालाब और आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने निरीक्षण किया। यहां पहले सामने आई चोरी और छिनतई की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सख्ती
पुलिस ने शहर में जाम की समस्या को लेकर कई डिवाइडर कटिंग को चिन्हित किया है। इन कटिंग को स्लाइडिंग बैरियर लगाकर बंद करने का फैसला लिया गया है, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके।
इसके अलावा सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े ऑटो और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नो-पार्किंग और अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुर्माना लगाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गणेश पूजा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अपराध, स्नैचिंग, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
#RanchiNews #RanchiPolice #SSPRanchi #GaneshPuja #GaneshChaturthi #Ranchi #JharkhandNews #JharkhandPolice #CrimeNews #RanchiTraffic #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Sep 15, 2026