जमुई: लक्ष्मीपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चार लोग घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 लक्ष्मीपुर में बुधवार की दोपहर 11 बजे के करीब तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। जिस पर सवार चार लोग घायल हो गए। वही एक महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान हरमा पहाड़ी निवासी विवेक प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है।