जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक गिरकर घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिसे जीआरपी की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान झाझा रिटायर कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कुंदन प्रसाद सिंह के रूप में की गई है।