जौनपुर: केराकत के 4 हजार किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 20 तक मांगें पूरी न होने पर पीएमओ घेराव की चेतावनी
जौनपुर के कलेक्ट्रेट में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण और जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को वर्ष 2012 से बकाया ब्याज सहित पूरा मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि केराकत तहसील के करीब 4 हजार किसान पिछले 14