चौमूं: चौमू में माली समाज विकास समिति की बैठक, 25 जून को होगी वार्षिक आमसभा
Chomu, Jaipur | Jun 7, 2026 चौमू। रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन में रविवार को माली समाज विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष हीराल सैनी पाच्यां की अध्यक्षता में हुई। कोषाध्यक्ष कुमार गौरव सैनी ने 2025-26 का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में संगठनात्मक विकास, आर्थिक पारदर्शिता और समाजहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।