सहारनपुर: हकीकत नगर में प्रेम प्रसंग से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका पारुल उर्फ टीना, उम्र 18 वर्ष, थाना गागलहेड़ी की रहने वाली थी।