बहादुरपुर: पुलिस ने बहादुरपुर कलारी के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर 19 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
बहादुरपुर पुलिस को गुरूवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में कलारी के नजदीक कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मढ़ी बुजुर्ग निवासी जुगल किशोर (19 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।