रीवा में शिलापट्ट पर नाम का झगड़ा, भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक भिड़े, सांसद जनार्दन पंडित जी ने संभाला मोर्चा
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी रीवा जिले के त्योंथर तहसील कार्यालय के लोकार्पण को लेकर उसे समय हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई जब भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी और भाजपा के ही वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थक आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए दखल के बाद दोनों पक्ष शांत तो हुए लेकिन कैमरे में उनकी तल्खी कैद हो गई कार्यक्रम के दौरान जहां वर्तमान त्यौथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इसे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की देन बताया तो वही पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने वर्तमान विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जनता को ना बताएं कि उनके तीन पीढियां से त्योथर से कैसा संबंध रहा
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Oct 15, 2026