"अन्याय किया है और अन्याय कर रहा है मैं उसको बर्दाश्त नहीं करूँगा", पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
रीवा जिले के त्योंथर में तहसील कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी और वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बीच विवाद सामने आया। पूर्व विधायक ने बैठने की व्यवस्था को लेकर खुद को अपमानित महसूस करने की बात कही। वहीं, द्विवेदी ने सिद्धार्थ तिवारी के परिवार पर निशाना साधते हुए पुराने मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। 90 साल के लोगों पर रेप केस दर्ज होने संबंधी उनके बयान के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया। कार्यक्रम के दौरान शिलापट्टिका पर नाम और निर्माण का श्रेय भी विवाद की वजह बताया जा रहा है।
#RewaNews #Teonthar #BJP #MadhyaPradeshNews #PradeshPrakash