चरखारी: चरखारी की जूडो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी का सम्मान चरखारी विधायक ने अपने आवास में किया
अमेरिका के लांस एंजिल्स में होने वाले ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षण हेतु जार्जिया जाने वाली लगन लक्षकार को चरखारी विधायक डा० बृजभूषण ने सम्मानित कर बधाई दी है। भारत सरकार द्वारा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के लिए 25 मार्च को जार्जिया भेजा जा रहा है। डॉ० राजपूत ने कहा कि चरखारी ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड लिए यह गौरव का विषय है।