चरखारी: बम्होरी गांव निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से सल्फास नामक जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बम्होरी गांव निवासी बबलू के 18 वर्षीय पुत्र आनंद यादव ने गुरुवार समय तकरीबन 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते सल्फास नामक जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।