चरखारी: खरेला के कुढ़ार गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई साइबर ठगी, साइबर पुलिस टीम ने ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कुढ़ार गांव निवासी मैयादीन राजपूत के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। जिसकी सूचना पीड़ित ने साइबर पुलिस को दी थी। पुलिस टीम ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का संकलन करते हुए साइबर ठगी करने वाले महेंद्र कुमार को गुरुवार समय 5 बजे चरखारी रोड सूपा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से ठगी के 21400 रु0 व एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है।