राजगढ़: राजगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित
राजगढ़ की एक निजी होटल में गुरुवार को शाम 7:00 बजे करीब राजगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।