चानन: जानकीडीह गांव में नशे में हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बन्नू बगीचा पुलिस ने जानकीडीह गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.मामले में हलसी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के रहने वाले महेंद्र बिंद के पुत्र अमरजीत बिंद को गिरफ्तार किया गया. शराबी नशे की हालत में अपने ससुराल में हंगामा कर रहा था. ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.