चूरू: 69वीं ज़िला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, ओम कॉलोनी में पदक विजेता शूटरों का हुआ सम्मान
Churu, Churu | Sep 17, 2025 चूरू के वॉरियर शूटिंग रेंज में आयोजित 69वीं ज़िला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 14 सितंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता युवा एवं खेल विभाग तथा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चार दिनों तक चली। ओम कॉलोनी स्थित आर्य पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।