चूरू: गढ़ के पास से भाजपा का 'सेवा पखवाड़ा' शुरू, विधायक ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Churu, Churu | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन “सेवा पखवाड़ा” के अवसर पर बुधवार को चूरू में भाजपा ने स्वच्छता अभियान के साथ सेवा गतिविधियों की शुरुआत की। गढ़ के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान की अगुवाई की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, जिला महामंत्री दीनदयाल सैनी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।