चूरू: रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण पर नगर परिषद ने चलाया बुलडोजर, चुंगी नाका के जर्जर भवन को किया ध्वस्त
Churu, Churu | Sep 17, 2025 चूरू नगरपरिषद ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने चुंगी नाका भवन को ध्वस्त कर दिया। नगरपरिषद की टीम ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की, जिसके लिए दो जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई। यह भवन नगरपरिषद के पुराने रिकॉर्ड में दर्ज था, लेकिन लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के बावजूद उस पर अवैध कब्जा किया जा रहा था।