चूरू: गांव रामसरा के खेत में फसल काट रहे किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
Churu, Churu | Sep 17, 2025 चूरू के रामसरा गांव के खेत में बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने फसल काट रहे बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। 68 वर्षीय मंगतूराम अपनी पत्नी विमला देवी के साथ मूंग व चवळा की फसल काट रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। सैंकड़ों डंक शरीर में चुभ जाने से घबराए किसान ने आग जलाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।