पाटन: ग्राम सुरैया तिराहा के पास अवैध रूप से ले जाई जा रही 200 पाव देसी शराब और कार ज़ब्त
Patan, Jabalpur | Jul 28, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से परिमाण कर ले जाए जा रही दो सौ पाव अवैध शराब और कार को जप्त किया गया है सूचना मिली थी की शाहपुरा तरफ से ग्रे रंग की कार आ रही है जिसे जब पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी कार को छोड़कर भाग निकले। कार में से 200 पाव अवैध शराब जप्त की गई है