Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

देव: देव नगर पंचायत में 25 के बदले 45 दिन में मिल रहा गैस, 300 लोगों ने JDU प्रखंड अध्यक्ष के माध्यम से ADM को आवेदन सौंपा

Deo, Aurangabad | Apr 11, 2026
देव नगर पंचायत में गैस की भारी किल्लत है। एक तरफ जहां देव नगर पंचायत में लोगों को 25 दिन के बजाय 45 दिन में दूसरा गैस मिल रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इधर इस समस्या को लेकर देव के jDU प्रखंड अध्यक्ष और 20 शु्त्री उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने 300 हस्ताक्षर युक्त आवेदन एडीएम को सौंपा है और समस्या का निराकरण करने की बात कही है।

MORE NEWS

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियाँ—
📌 किसानों के लिए आधुनिक वेजफेड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
📌 राशन कार्ड आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन में औरंगाबाद का राज्य में अग्रणी प्रदर्शन।
📌 पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं प्रगति।
📌 विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
📌 स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियाँ तेज, 8 अगस्त से परेड का पूर्वाभ्यास प्रारंभ।
📌 जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की पहल।
📌 46 पंचायतों में कन्या विवाह भवन निर्माण की स्वीकृति, 40 पंचायतों में निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ।
📌 जनहित, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासनिक कार्यों को समाचार पत्रों में प्रमुखता।
#Aurangabad #DistrictAdministration #DMAbhilashaSharma #Bihar #Development #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियाँ— 📌 किसानों के लिए आधुनिक वेजफेड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। 📌 राशन कार्ड आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन में औरंगाबाद का राज्य में अग्रणी प्रदर्शन। 📌 पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं प्रगति। 📌 विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। 📌 स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियाँ तेज, 8 अगस्त से परेड का पूर्वाभ्यास प्रारंभ। 📌 जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की पहल। 📌 46 पंचायतों में कन्या विवाह भवन निर्माण की स्वीकृति, 40 पंचायतों में निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ। 📌 जनहित, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासनिक कार्यों को समाचार पत्रों में प्रमुखता। #Aurangabad #DistrictAdministration #DMAbhilashaSharma #Bihar #Development #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026

🥬 किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक भंडारण और मजबूत कृषि अवसंरचना की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा औरंगाबाद।

आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी परिसंघ लिमिटेड (वेजफेड) के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना, प्याज भंडारण, तरकारी आउटलेट तथा शीत भंडार निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

📍 औरंगाबाद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में वेजफेड के अंतर्गत ओबरा, देव एवं मदनपुर प्रखंडों में तीन नई प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से किसानों को बेहतर भंडारण, विपणन एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि भूमि उपलब्धता से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जाए तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वेजफेड उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए मिड-डे मील, सरकारी छात्रावास, जीविका संचालित कैंटीन, कारा एवं अन्य सरकारी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मुख्य सचिव के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

🌱 मजबूत कृषि अवसंरचना – समृद्ध किसान – विकसित औरंगाबाद
#Aurangabad #Bihar #Vegfed #AgricultureInfrastructure #FarmersFirst #ColdStorage #OnionStorage #VegetableMarketing #DistrictAdministration #AbhilashaSharma
Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🥬 किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक भंडारण और मजबूत कृषि अवसंरचना की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा औरंगाबाद। आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी परिसंघ लिमिटेड (वेजफेड) के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना, प्याज भंडारण, तरकारी आउटलेट तथा शीत भंडार निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। 📍 औरंगाबाद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में वेजफेड के अंतर्गत ओबरा, देव एवं मदनपुर प्रखंडों में तीन नई प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से किसानों को बेहतर भंडारण, विपणन एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि भूमि उपलब्धता से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जाए तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वेजफेड उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए मिड-डे मील, सरकारी छात्रावास, जीविका संचालित कैंटीन, कारा एवं अन्य सरकारी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मुख्य सचिव के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 🌱 मजबूत कृषि अवसंरचना – समृद्ध किसान – विकसित औरंगाबाद #Aurangabad #Bihar #Vegfed #AgricultureInfrastructure #FarmersFirst #ColdStorage #OnionStorage #VegetableMarketing #DistrictAdministration #AbhilashaSharma Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 27, 2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह सहित स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गांधी मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, मंच की रंगाई एवं मरम्मत, सड़क के दोनों ओर मोरम एवं चुना डलवाने, बैरिकेडिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अतिथियों के सुचारु प्रवेश एवं निकास सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी जानकारी दी गई कि मुख्य समारोह की परेड में बिहार पुलिस, बीएमपी/एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। परेड का पूर्वाभ्यास 08 अगस्त, 2026 से गांधी मैदान में प्रारंभ होगा।

अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप प्रत्येक व्यवस्था समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।

🇮🇳 राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ औरंगाबाद जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है।
#Aurangabad #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #DistrictAdministration #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #GandhiMaidan #PublicAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह सहित स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांधी मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, मंच की रंगाई एवं मरम्मत, सड़क के दोनों ओर मोरम एवं चुना डलवाने, बैरिकेडिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अतिथियों के सुचारु प्रवेश एवं निकास सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी जानकारी दी गई कि मुख्य समारोह की परेड में बिहार पुलिस, बीएमपी/एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। परेड का पूर्वाभ्यास 08 अगस्त, 2026 से गांधी मैदान में प्रारंभ होगा। अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप प्रत्येक व्यवस्था समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। 🇮🇳 राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ औरंगाबाद जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है। #Aurangabad #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #DistrictAdministration #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #GandhiMaidan #PublicAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 27, 2026

☀️ स्वच्छ ऊर्जा की ओर सशक्त कदम — पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रगति की समीक्षा

ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वच्छ पर्यावरण एवं आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित  उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर श्री अमित राजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान योजना की प्रगति, लाभुकों के पंजीकरण, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, सामग्री की उपलब्धता, बैंक ऋण स्वीकृति तथा अधोसंरचना विकास की विस्तृत समीक्षा की गई।
📊 औरंगाबाद जिले की वर्तमान प्रगति
 🔹 959 आवेदन प्राप्त
🔹 779 लाभुकों द्वारा विक्रेता का चयन
🔹 191 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
🔹 पिछले चार माह में 67 नए संयंत्रों की स्थापना

अधोसंरचना विकास के अंतर्गत अब तक 115 सोलर पैनल एवं 30 संरचनाओं का संस्थापन किया जा चुका है। कार्य में तेजी बनाए रखने हेतु 595 मानवबल की तैनाती की गई है तथा नवंबर, 2026 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 49 संस्थापन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सामग्री उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि जिले के लिए 576 सोलर मॉड्यूल एवं 30 संरचनाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 500 अतिरिक्त संरचनाओं की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जा रही है, जिससे संस्थापन कार्य में और गति आएगी।

🏦 बैंक ऋण स्वीकृति की स्थिति 
✅ 357 ऋण आवेदन प्राप्त
✅ 209 ऋण स्वीकृत
✅ 124 ऋण वितरित
✅ 92 स्वीकृत ऋण वितरणाधीन
✅ औसत ऋण स्वीकृति अवधि मात्र 17 दिन

बैठक के दौरान मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का शीघ्र पंजीकरण, समयबद्ध निरीक्षण, बैंक ऋण स्वीकृति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय समन्वय के साथ लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

"स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार"
पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना — हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार समृद्धि की ओर।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #CleanEnergy #RenewableEnergy #DistrictAdministrationAurangabad
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

☀️ स्वच्छ ऊर्जा की ओर सशक्त कदम — पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रगति की समीक्षा ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वच्छ पर्यावरण एवं आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर श्री अमित राजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान योजना की प्रगति, लाभुकों के पंजीकरण, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, सामग्री की उपलब्धता, बैंक ऋण स्वीकृति तथा अधोसंरचना विकास की विस्तृत समीक्षा की गई। 📊 औरंगाबाद जिले की वर्तमान प्रगति 🔹 959 आवेदन प्राप्त 🔹 779 लाभुकों द्वारा विक्रेता का चयन 🔹 191 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित 🔹 पिछले चार माह में 67 नए संयंत्रों की स्थापना अधोसंरचना विकास के अंतर्गत अब तक 115 सोलर पैनल एवं 30 संरचनाओं का संस्थापन किया जा चुका है। कार्य में तेजी बनाए रखने हेतु 595 मानवबल की तैनाती की गई है तथा नवंबर, 2026 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 49 संस्थापन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सामग्री उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि जिले के लिए 576 सोलर मॉड्यूल एवं 30 संरचनाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 500 अतिरिक्त संरचनाओं की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जा रही है, जिससे संस्थापन कार्य में और गति आएगी। 🏦 बैंक ऋण स्वीकृति की स्थिति ✅ 357 ऋण आवेदन प्राप्त ✅ 209 ऋण स्वीकृत ✅ 124 ऋण वितरित ✅ 92 स्वीकृत ऋण वितरणाधीन ✅ औसत ऋण स्वीकृति अवधि मात्र 17 दिन बैठक के दौरान मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का शीघ्र पंजीकरण, समयबद्ध निरीक्षण, बैंक ऋण स्वीकृति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय समन्वय के साथ लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। "स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार" पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना — हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार समृद्धि की ओर। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #CleanEnergy #RenewableEnergy #DistrictAdministrationAurangabad Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 27, 2026

⚡ विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क

बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों, उद्योगों, अस्पतालों और प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में औरंगाबाद जिले का प्रतिनिधित्व जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा  ने किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर श्री अमित राजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, सिविल सर्जन एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि कृषि फीडर, 33 केवी एवं 11 केवी विद्युत लाइन, वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर), एल.टी. ए.बी. केबल, कंडक्टर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की चोरी अथवा क्षति से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, सरकारी राजस्व की हानि होती है, मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय एवं संसाधन खर्च होते हैं तथा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राज्य स्तर पर अब तक 1,228 स्थलों पर विद्युत संरचनाओं की क्षति दर्ज की गई है तथा 798 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इस दौरान लगभग 42 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 2,748 किलोमीटर 11 केवी लाइन तथा 1,177 किलोमीटर एल.टी. ए.बी. केबल क्षतिग्रस्त अथवा चोरी से प्रभावित हुई है। वहीं 1,680 वितरण ट्रांसफार्मर कॉयल अथवा तेल चोरी के कारण प्रभावित हुए हैं।

📍 औरंगाबाद जिले की स्थिति
 ✔️ विद्युत संरचना क्षति के केवल 02 स्थल चिन्हित।
 ✔️ 02 प्राथमिकी दर्ज। 
✔️ लगभग 3.70 किलोमीटर 11 केवी विद्युत लाइन एवं 02 किलोमीटर एल.टी. ए.बी. केबल प्रभावित। 
✔️ ट्रांसफार्मर की कॉयल अथवा तेल चोरी की एक भी घटना दर्ज नहीं, जो जिले में सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई का सकारात्मक संकेत है।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए चोरी प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सतत निगरानी तथा विशेष चौकसी सुनिश्चित की जाए। साथ ही दर्ज प्राथमिकी का त्वरित अनुसंधान, प्रभावी अभियोजन एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में विद्युत अवसंरचनाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। 
विद्युत संरचनाओं की चोरी अथवा क्षति की किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होती रहे।

⚡ सुरक्षित विद्युत संरचना — निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी।
जनसहयोग और प्रशासन की सतर्कता से ही सुरक्षित रहेगा हमारा विद्युत तंत्र।
#Aurangabad #Bihar #DistrictAdministration #Electricity #PowerInfrastructure #PowerSecurity #PublicService #GoodGovernance #AbhilashaSharma #जनहित #विद्युतसुरक्षा #बिहार
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

⚡ विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों, उद्योगों, अस्पतालों और प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में औरंगाबाद जिले का प्रतिनिधित्व जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर श्री अमित राजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, सिविल सर्जन एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि कृषि फीडर, 33 केवी एवं 11 केवी विद्युत लाइन, वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर), एल.टी. ए.बी. केबल, कंडक्टर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की चोरी अथवा क्षति से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, सरकारी राजस्व की हानि होती है, मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय एवं संसाधन खर्च होते हैं तथा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राज्य स्तर पर अब तक 1,228 स्थलों पर विद्युत संरचनाओं की क्षति दर्ज की गई है तथा 798 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इस दौरान लगभग 42 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 2,748 किलोमीटर 11 केवी लाइन तथा 1,177 किलोमीटर एल.टी. ए.बी. केबल क्षतिग्रस्त अथवा चोरी से प्रभावित हुई है। वहीं 1,680 वितरण ट्रांसफार्मर कॉयल अथवा तेल चोरी के कारण प्रभावित हुए हैं। 📍 औरंगाबाद जिले की स्थिति ✔️ विद्युत संरचना क्षति के केवल 02 स्थल चिन्हित। ✔️ 02 प्राथमिकी दर्ज। ✔️ लगभग 3.70 किलोमीटर 11 केवी विद्युत लाइन एवं 02 किलोमीटर एल.टी. ए.बी. केबल प्रभावित। ✔️ ट्रांसफार्मर की कॉयल अथवा तेल चोरी की एक भी घटना दर्ज नहीं, जो जिले में सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई का सकारात्मक संकेत है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए चोरी प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सतत निगरानी तथा विशेष चौकसी सुनिश्चित की जाए। साथ ही दर्ज प्राथमिकी का त्वरित अनुसंधान, प्रभावी अभियोजन एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में विद्युत अवसंरचनाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। विद्युत संरचनाओं की चोरी अथवा क्षति की किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होती रहे। ⚡ सुरक्षित विद्युत संरचना — निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी। जनसहयोग और प्रशासन की सतर्कता से ही सुरक्षित रहेगा हमारा विद्युत तंत्र। #Aurangabad #Bihar #DistrictAdministration #Electricity #PowerInfrastructure #PowerSecurity #PublicService #GoodGovernance #AbhilashaSharma #जनहित #विद्युतसुरक्षा #बिहार Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 27, 2026