चाचौड़ा: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने की आपराधिक मामलों की ज़िला स्तरीय जनसुनवाई, लोगों ने दिए शिकायती आवेदन
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने 2 दिसंबर दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम गुना में जिला स्तरीय आपराधिक मामलों की सुनवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्र से आए लोगों ने मामलों की जांच पारिवारिक विवाद साइबर अपराध भूमि विवाद धमकी मारपीट और सुरक्षा से जुड़े शिकायती आवेदन दिए। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को वैधानिक समाधान के निर्देश दिए।