उचेहरा: भीषण गर्मी में उचेहरा अस्पताल की बदहाली, मरीज़ परेशान, बाहर इलाज कराने को मजबूर
सतना ज़िले के उचेहरा स्थित शासकीय अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही सामने आने की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही हैं। आरोप है कि अस्पताल में लगा जनरेटर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके चलते बिजली जाने पर पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं।