शिवहर जिलांतर्गत ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत शिवहर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोये/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु शिवहर पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी माध्यमों एवं CEIR पोर्टल के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शिवहर जिलांतर्गत खोये/गुम हुए कुल 31 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों के सत्यापन के पश्चात दिनांक- 14.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय के शिवहर द्वारा लाभुकों को विधिवत् वितरित किया गया ।
शिवहर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि मोबाइल फोन खोने अथवा चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें तथा आवश्यक रूप से CEIR पोर्टल पर मोबाइल का विवरण दर्ज कराएं। मोबाइल फोन की बरामदगी एवं वास्तविक धारकों तक उसकी वापसी हेतु शिवहर पुलिस द्वारा लगातार विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है ।
बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000 /- (चार लाख रुपये) है।