नारी शक्ति का सम्मान
भिवानी में श्रीअग्रवाल सभा द्वारा आयोजित, अग्र महिलाओं को किया गया सम्मानित
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने में नारी शक्ति का जज्बा, समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका जरूरी : सर्राफ
भिवानी, 02 नवंबर : स्थानीय हनुमान बाजार स्थित श्रीअग्रसेन भवन में श्रीअग्रवाल सभा (रजि.) के तत्वावधान में अग्र महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट, अग्रणी और सफल भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ एवं श्रीअग्रवाल सभा (रजि.) के प्रधान सुनील सर्राफ की धर्मपत्नी श्वेता सर्राफ ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। बता दे कि भिवानी में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत करीबन एक महीने तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी। जिनमें विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा शोभा यात्रा व रामलीला मंचन भी शामिल रहे। इन सभी आयोजनों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अग्र महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथियों ने महोत्सव के सफल संचालन में जुटी सभी महिलाओं के समर्पण और कार्यकुशलता की खुले कंठ से प्रशंसा की तथा उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों प्रेमलता सर्राफ और श्वेता सर्राफ ने समाज निर्माण में महिलाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और संगठन की प्रगति में महिलाओं की सक्रिय और सराहनीय भूमिका का होना बेहद आवश्यक है। जब महिलाएं आगे बढक़र नेतृत्व करती हैं, तो पूरा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि महिलाओं के इन प्रेरणादायी कार्यों को देखकर आज की युवा पीढ़ी और विशेषकर हमारी बेटियां प्रेरित होती हैं।
सर्राफ ने आह्वान किया कि हमें महाराजा अग्रसेन के समाजवाद, समानता, और परोपकार के महान आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जब बेटियां इन आदर्शों को आत्मसात करती हैं, तो वे भविष्य में समाजहित की दिशा में और अधिक प्रभावी और सराहनीय भूमिका अदा कर सकती हैं। यह सम्मान समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भिवानी की नारी शक्ति के उस जज़्बे का उत्सव था, जिसने एक महीने तक चले उत्सवों को अपनी ऊर्जा से सफल बनाया।
इस अवसर पर हिमांशी कसेरा, रेखा गुप्ता, सीमा बंसल, मनीषा बंसल, किरण गुप्ता, चंद्रकांता, नीतू बंसल, श्वेता गर्ग, रेखा सर्राफ, आशा सर्राफ, प्राची मित्तल, निक्की मित्तल, डेजी (कृष्ण), पीती (रितेश), हरिता (अभिषेक), कमलेश, टवींकल, रूबी, राखी, शबनम, प्रियंका, नितिका, हिमांशी, माया, सुगन, पिंकी, सारिका, उषा, मीनाक्षी, सरिता, रिंकी गुप्ता, ममता गुप्ता, अनिता गुप्ता, मिताथी गुप्ता, रमा सिंघल, रेणू सिंघल, मनीषा (विशाल), सोनम कसेरा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।