ताखा: ताखा तहसील के भरतपुर खुर्द में सड़क पर गंदा पानी, 200 से अधिक परिवार परेशान, ग्रामीणों ने S.D.M को सौंपा पत्र
Takha, Etawah | Nov 4, 2026 ताखा तहसील क्षेत्र के भरतपुर खुर्द में सड़क पर भरा गंदा पानी 200 से अधिक परिवार परेशान, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र आपको बताते चले ताखा तहसील के क्षेत्र के भरतपुर खुर्द मौजा स्थित धानमील मोहल्ले में जलभराव की समस्या से 200 से अधिक परिवार परेशान हैं। लंबे समय से सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।