अशोक नगर: कलेक्टर रविवार को भी साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, नागरिकों से साइकिल चलाने की अपील की
अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ाबा देने के उद्धेश्य से कलेक्टर साकेत मालवीय रविवार को शाम 5:20 बजे साइकिल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाबा देने के लिए प्रेरित किया।